फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पुलिस पर आरोप लगाकर भाकपा (माले) का प्रदर्शन

विज्ञापन
फरीदहां रेलवे स्टेशन से निकलती भाकपा माले के विरोध मार्च में शामिल पदाधिकारी व कार्यकर्ता। संवा
विज्ञापन
भाकपा (माले) के बैनर तले बुधवार को करीब 50 कार्यकर्ताओं ने फरीदहां रेलवे स्टेशन से बहेरी डगरा तक विरोध मार्च निकालकर खानपुर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद आयोजित सभा में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की गई। जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह ने आरोप लगाया कि 19 मई को खानपुर थाना क्षेत्र के उसराहा निवासी कन्हैया बिंद के साथ दबंगों ने मारपीट की थी। बीच- बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और मेडिकल परीक्षण भी कराया गया, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज करने के बजाय उल्टे कन्हैया बिंद के खिलाफ ही प्राथमिकी दर्ज कर लिया। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राजेश बनवासी, योगेंद्र प्रजापति, सत्येंद्र, नंदकिशोर, कन्हैया, सरोज यादव, आजाद, सुनीता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर, थाना प्रभारी रविंद्र सिरोही ने भाकपा (माले) के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि 19 मई की घटना में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कन्हैया बिंद द्वारा मारपीट किए जाने के संबंध में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। कुछ लोग विरोध प्रदर्शन के जरिए पुलिस पर दबाव बना रहे हैं, जबकि पुलिस निष्पक्ष एवं विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें