फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा ने दिया धरना

विज्ञापन
किशोहरी चट्टी पर सैदपुर तहसीलदार को मांगपत्र सौंपते भाकपा देवकली ब्लॉक कमेटी के सदस्य। स्रोत- आ
विज्ञापन
नंदगंज। सैदपुर तहसील क्षेत्र की जर्जर सड़कों, विद्युत आपूर्ति की बदहाली, स्मार्ट मीटर से जुड़ी उपभोक्ताओं की शिकायतों तथा नंदगंज की बंद पड़ी चीनी मिल को पुनः संचालित करने की मांग को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की देवकली ब्लॉक इकाई की ओर से किशोहरी चट्टी पर बुधवार को धरना आयोजित किया गया। इस मौके पर हुई सभा में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि सड़क, बिजली और रोजगार से जुड़े सवालों पर प्रशासन की उदासीनता का खामियाजा आम जनता, किसानों, मजदूरों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को भुगतना पड़ रहा है। अंत में धरना स्थल पर जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय मांगपत्र तहसीलदार सैदपुर को सौंपा गया। धरना सभा में राज्य परिषद सदस्य शशिकांत कुशवाहा, सूरजराम बागी, राम शुक्ला, दुर्जन बिंद, राजेंद्र खरवार और सुरेश बिंद ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता राजनाथ सिपाही एवं संचालन ब्लॉक सचिव बच्चेलाल यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें