भाकपा माले के वरिष्ठ नेता एवं अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला संयोजक समिति के सदस्य प्रमोद कुशवाहा के हमलावरों को गिरफ्तार करने एवं नोनहरा थानाध्यक्ष को निलंबित करने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय
से एसपी कार्यालय तक मार्च निकालकर एसपी को पत्रक सौंपा। इस मौके पर ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि सपा राज अपराधी बेखौफ हैं। प्रमोद कुशवाहा एक प्रतिष्ठित किसान नेता हैं। उनपर हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की ओर से हत्या के नीयत
से हमला किया गया है। थानाध्यक्ष नोनहरा को लिखित तहरीर देने के बावजूद भी अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस मौके पर योगेंद्र प्रताप भारती, प्रमोद कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, आलोक कुमार यादव आदि शामिल थे।