फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: करंट की चपेट में आने से गाय की मौत, दो मवेशी झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
गहमर थाना क्षेत्र के मनिया गांव में करंट की जद में आने से तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। साथ ही एक मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो का इलाज चल रहा है। पशुपालकों ने घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को देते हुए मुआवजे की मांग की है। वहीं बिजली विभाग की इस लापरवाही के कारण संबंधित लोगों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन

मनिया गांव निवासी राकेश यादव और मदन उपाध्याय मवेशियों को लेकर मनिया-करहिया मार्ग पर खेतों में चरा रहे थे। इसी दौरान विद्युत पोल में हुए शाॅर्ट सर्किट के कारण तार ऊपर से टूट कर गिरा। हाईटेंशन तार की जद में आने से तीन मवेशी गंभीर रूप से झुलस गए। जब तक पशुपालक कुछ समझ पाते तब-तक राकेश यादव के गाय की मौत हो गई। पशुपालकों ने लाठी से तार को मार कर अन्य दो मवेशियों को किसी तरह बचाया। घटना के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में घटना की सूचना 112 पुलिस और तहसील अधिकारियों को दी गई। देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग आरोप लगाते हुए बताया कि विभाग द्वारा हाईटेंशन तार को बिना ऐसे ही लोहे के तार से विद्युत पोल में बांध दिया गया था। शॉर्ट सर्किट के कारण जर्जर हाईटेंशन तार टूटकर नीचे गिर गया और वहां चर रहे पशु उस तार की जद में आ गए। पशुपालकों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया। इस संबंध एसडीएम राजेश प्रसाद चौरसिया ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल को भेजा गया है। संबंधित विभाग को मुआवजा के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें