फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: अब जिले में ही हो सकेगी कोविड की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना की जांच आने वाले कुछ दिनों में जिले में ही संभव हो सकेगी। इसके साथ टीबी की भी जांच उसी मशीन के जरिए संभव होगी। ट्विन माड्यूल थ्रू-नॉट मशीन प्रदेश के 55 जिलों में भेजे जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। अगले एक या दो दिन में गाजीपुर के जिला अस्पताल में यह मशीन स्थापित की जाएगी जिससे जांच आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. केके वर्मा ने बताया कि क्षय रोगियों की जांच के लिए चार मशीनें चार ब्लाकों भदौरा, कासिमाबाद, सैदपुर और जखनिया में स्थापित की जानी थीं, लेकिन किन्हीं कारण वश यह मशीन अब तक नहीं आ पाई थी। हालांकि अब शासन इस मशीन का नया वर्जन जिले में भेज रहा है जिसे जिला अस्पताल में स्थापित किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इसकी कमान सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि मशीन को लगाए जाने के बाद कोविड-19 के मरीजों की जांच और उनकी रिपोर्ट आने में समय की काफी बचत होगी और जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी। जो मरीज पॉजिटिव पाए जाएंगे उसकी रिपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए बीएचयू भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मशीन के संचालन के लिए पांच जून को जिला अस्पताल में तैनात लैब टेक्नीशियन का प्रशिक्षण भी कराया जाएगा ताकि इसका संचालन सही तरीके से किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें