गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन वर्षीय बालिका के साथ शनिवार को चचेरे चाचा ने दुष्कर्म किया। रविवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सीओ सिटी शेखर सेंगर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक गांव में एक तीन वर्षीय बालिका के साथ उसी के रिश्तेदार ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी चचेरे चाचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर छानबीन शुरू कर दी। वहीं, पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चचेरे चाचा को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है।