फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: चचेरे भाई बहन ने नीट-यूजी में मारी बाजी

विज्ञापन
नीट-यूजी की परीक्षा में---प्रमन वर्मा। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
जमानियां। नगर के सोनार टोली निवासी सर्राफा व्यवसायी ओमप्रकाश वर्मा के परिवार के लिए इस वर्ष की नीट-यूजी परीक्षा दोहरी खुशी लेकर आई। परिवार के चचेरे भाई-बहन प्रमन वर्मा और तनिशा वर्मा ने एक साथ परीक्षा में सफलता हासिल कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

प्रमन वर्मा ने फरीदाबाद में रहकर तैयारी की और 99.90 पर्सेंटाइल हासिल किया। उनके पिता बृजेश वर्मा इंडियन ऑयल में वैज्ञानिक हैं, जबकि माता श्वेता वर्मा गृहिणी हैं। वहीं, तनिशा वर्मा ने भिलाई में रहकर तैयारी की और 96.11 पर्सेंटाइल के साथ सफलता प्राप्त की। उनके पिता नीरज कुमार वर्मा भारतीय रेल के रायपुर मंडल में लोको पायलट हैं और माता ऋतु वर्मा गृहिणी हैं। दोनों विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और नियमित अध्ययन को दिया।

नीट-यूजी की परीक्षा में---प्रमन वर्मा। स्रोत- परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें