फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। अधिवक्ता पर हुए जान लेवा हमले की निन्दा करते हुए हमलावरों कि गिरफ्तारी की मांग करते हुए हमले के विरोध में स्थानीय अधिवक्ता शुक्रवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। सिविल बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन की एक संयुक्त बैठक सिविल बार एसोसिएशन के सभा कक्ष में हुई। बैठक में अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार राय पर हुए जानलेवा हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई।घटना के संबंध में बताया जाता है कि अधिवक्ता सत्येंद्र कुमार राय शाम चार बजे कचहरी से घर जा रहे थे। जब वे मलिकपुरा चट्टी पर पहुंचे तो अचानक उनको जान से मारने का लक्ष्य लेकर कई राउंड फायरिंग की गई। यह तो संयोग ही था कि वे इस जानलेवा हमले में बाल बाल बच गए। इस घटना को लेकर सिविल बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक में अधिवक्ताओं ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। घटना के विरोध में अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। बैठक में सिविल बार एसोसिएशन के सचिव गोविंद राम, उपाध्यक्ष लल्लन राय,सह सचिव प्रकाश चंद्र यादव, कोषाध्यक्ष नमोनारायण राय , चन्द्र प्रकाश राय, सुभाष यादव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। अध्यक्षता सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें