फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहमर स्टेशन पर करें ट्रेनों का ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के पुन: ठहराव को लेकर शुक्रवार की सुबह पूर्व सैनिक सेवा समिति गहमर क्षेत्र की ओर से स्थानीय रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर के माध्यम से डीआरएम दानापुर को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें गहमर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की मांग पुन: दोहराई गई। समिति के अध्यक्ष पूर्व सुबेदार मारकंडेय सिंह ने कहा कि कोराना काल में भी चल रही विभूति, मालदा टाउन-भिवानी फरक्का एक्सप्रेस, कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस एवं हावड़ा-अमृतसर हावड़ा पंजाब मेल का ठहराव गहमर रेलवे स्टेशन पर किया गया था। अब इसे यह हुए हटा लिया गया कि यह स्पेशल ट्रेने हैं। रेलवे के इस फरमान से देश की विभिन्न सीमाओं पर जाने एवं वहां से आने वाले लगभग 20 हजार सैनिकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। पूर्व आनरेरी लेफ्टिनेंट वीर बहादुर सिंह ने कहा कि कामाख्या-भगत की कोठी एवं विभूति एक्सप्रेक्स तो ऐसी ट्रेन है जिनके स्पेशल होने के बाद भी केवल गहमर रेलवे स्टेशन से ठहराव हटाया गया है। जबकि फरक्का एक्सप्रेक्स तथा पंजाब मेल का गहमर से छोटे-छोटे स्टेशनों पर जारी रखते हुए गहमर से ठहराव हटाया गया है। समिति के महामंत्री आनरेरी नायक शिवानंद सिंह ने कहा कि मांग के बाद भी ठहराव नहीं किया तो 15 दिन बाद अनशन किया जाएगा। इस दौरान शिवानंद सिंह, सूर्यबली सिंह, हवलदार महेंद्र सिंह, नायक रामकुमार सिंह, इंस्पेक्टर चंद्रमा सिंह, सुबेदार चंद्रशेखर सिंह, सुबेदार शेषनाग उपाध्याय, सुबेदार रमाकांत सिंह यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें