फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी का सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सतरामगंज बाजार में बीते चार फरवरी को मामूली विवाद के बाद हुए मौसेरे भाई हत्याकांड में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नेशुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। सतरामगंज बाजार निवासी मुख्य आरोपी मनोज कुमार अपनी बहन को मारपीट रहा था। यह देख उसका मौसेरा भाई सतेंद्र कुमार सिंह उर्फ बुल्लू ऐसा करने से मना करने गया था। इससे गुस्साए मुख्य आरोपी ने सत्येंद्र के सिर पर लाठी से प्रहार कर कर दिया था। जबकि बीच बचाव करने गए बड़े भाई को हमला कर लहूलुहान कर दिया था। घटना के बाद वह फरार हो गया था। मृतक के बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुख्य आरोपी मनोज सहित उसकी पत्नी, भाई एवं पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घटना के ही दिन मुख्य हत्यारोपी की पत्नी, पुत्र और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। साथ ही मुख्य हत्यारोपी की तलाश में उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। कई बार पुलिस उसकी तलाश में बिहार में भी दबिश देने गई थी। पुलिस के दबाव और गिरफ्तारी के डर से घटना के 24 दिन बाद उसने सीजेएम कोर्ट में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। चौकी इंचार्ज रामकुमार ओझा ने बताया कि सतरामगंज बाजार में बीते चार फरवरी को हुए हत्याकांड के मुख्य हत्यारोपी मनोज कुमार ने पुलिस के दबाव के कारण सीजीएम कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें