फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौधा पुलिस चौकी में सिपाही ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मौधा। खानपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय पुलिस चौकी पर तैनात एक सिपाही ने शनिवार की सुबह कमरे की दीवार में लगी लोहे की खूंटी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मियों को इसकी जानकारी तब हुई जब सुबह सात बजे अन्य जवानों को नवरात्र की ड्यूटी देने के लिए बुलाया जाने लगा। साथी सिपाहियों ने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो, हक्काबक्का रह गए। शव नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अयोध्या जनपद के असवाना गांव निवासी सिपाही सूरसेन (24) की पहली तैनाती पांच माह पूर्व मौधा चौकी पर हुई थी। चौकी प्रभारी सुनील दुबे ने बताया सूरसेन रात के लगभग ढाई बजे जगदीश नगर चौराहे पर अपनी ड्यूटी पूरी कर चौकी पर लौटे थे। रोज की तरह वे अपने कमरे में सोने चले गए, लेकिन सुबह बुलाने पर भी जब उन्होंने दरवाजा नहीं खोला तो शंका हुई। उधर सूरसेन की मौत की खबर पाकर अयोध्या जनपद के असवाना गांव में परिजनों का बुरा हाल है। लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में तैनात उनके बड़े भाई चित्रसेन ने बताया कि सूरसेन उनसे और घर में माता-पिता से प्रतिदिन फोन पर बात करके ही सोते थे, लेकिन बीते 16 अक्तूबर की रात लगभग नौ बजे उनका मोबाइल भी स्वीच आफ हो गया था। चित्रसेन ने बताया कि अभी पंद्रह दिनों पूर्व सूरसेन आईएएस की परीक्षा देने फैजाबाद आए थे। वह डा. राम मनोहर लोहिया अवध यूनिवर्सिटी से स्नातक किए थे और पढ़ने में काफी अच्छे थे। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस विभाग में मौधा चौकी पर सूरसेन की पहली पोस्टिंग थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें