फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस निकाल कर अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया ग्राम पंचायत में हुए नरसंहार एवं दर्जनों लोगों के घायल होने के मामले में शुक्रवार को स्थानीय तहसील स्थित बार भवन में अधिवक्ताओं की बैठक आयोजित हुई। इसमें नरसंहार की घटना की निंदा की गई। साथ ही पुलिस कार्रवाई एवं तहसील प्रशासन की भूमिका को लेकर चर्चा की गई। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर बाद में तहसील में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बार सभागार में हुई बैठक में अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह ने कहा कि तहसील के सभी अधिवक्ता सोनभद्र जिले के घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मूर्तिया ग्राम पंचायत में हुए नरसंहार की घटना की निंदा करते हैं। दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। सचिव उदयनारायण सिंह ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा एवं पेंशन देने के साथ कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार को दूर करने की मांग की। इसके बादतहसील के अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं संग बढ़ती अपराध की घटनाओं, महिलाओं के प्रति बढ़तेअपराध, बिजली की अघोषित कटौती आदि की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर में भ्रमण किया। इस अवसर पर संजय दूबे, बजरंगी यादव, अशोक यादव, सचिदानंद यादव, मनीष राय, लखेश्वर सिंह, ज्ञानसागर श्रीवास्तव, काजी शकील, मुहम्मद इमरान, अशोक गुप्ता, दिग्विजय, फैसल होदा, आनंद कुशवाहा आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें