फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी प्रत्याशी सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत जिले में लागू आदर्श आचार संहिता, धारा 144 एवं कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लंघन कर रहे बीडीसी प्रत्याशी ग्राम सभा करंडा सहित छह नामजद व्यक्तियों एवं 15-20 अज्ञात व्यक्तियों पर विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक के आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न कराने और जिले में लागू आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वालो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नामांकन करने आए बीडीसी प्रत्याशी रमाशंकर यादव निवासी करंडा सहित छह नामजद व्यक्तियों एवं 15-20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। पुलिस ने रमाशंकर यादव, कृष्णमोहन यादव, मनीष यादव, अजीत, भोनू, अमित के खिलाफ कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें