फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर विधायक और पति सहित नौ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया। नगर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को 32 लोगों की कोविड जांच हुई। इसमें नौ लोग लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। नौ संक्रमित लोगों में सदर विधायक और उनका परिवार भी शामिल है। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. रुद्रकांत सिंह ने बताया कि कोविड की जांच में कोतवाली में तैनात महिला आरक्षी तहसील के कानूनगो एक समाजसेवी, सदर विधायक उनके पति और परिवार के अन्य दो सदस्य संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य केंद्र परिसर को सेनेटाइज किया गया और सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचने के लिए ‘दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी’ का पालन किया जाना बेहद जरूरी है। जरूरत पर ही घर से निकले लेकिन मास्क न भूलें। देवकली : पंचायत चुनाव में नामांकन के दूसरे दिन रविवार को चुनाव में लगे कर्मचारियों के सर्दी जुकाम, बुखार से पीड़ित होने के कारण ब्लाक परिसर के अंदर बनाए गए कोविड हेल्प डेस्क पर जांच कराई गई। इस दौरान तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। एडीओ पंचायत गुलाबचंद्र पांडेय ने बताया संक्रमित पाए जाने के बाद तीनों कर्मचारियों को होम आइसोलेट के लिए घर भेज दिया गया है। अन्य कर्मचारियों सहित नामांकन दाखिल करने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें