फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर कल काउंसिलिंग

Sun, 12 Jun 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों में नियुक्ति की आस लगाए हजारों अभ्यर्थियों का सपना अब साकार होता नजर आ रहा है। लगभग वर्ष भर से 15 हजार पदों पर नियुक्ति पाने के लिए प्रतीक्षारत बीटीसी डिग्रीधारी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग 14 जून को  जिला मुख्यालय पर कराने की तिथि निश्चित की गई है। जिले में 300 पदों के लिए  काउंसिलिंग होनी है। जिले में 300 पदों पर सहायक अध्यापक की नियुक्ति के लिए काफी पहले ही आॅनलाइन आवेदन मांगे गए थे।
विज्ञापन


इन आवेदनों के आधार पर जिले में चयन के लिए कट आफ मेरिट भी जारी कर दी गई है। जिन अनारक्षित अभ्यर्थियों की कट आफ मेरिट 73.28 प्रतिशत होगी उन्हें नियुक्ति पाने का अवसर प्राप्त होगा। जबकि यह कट आफ मेरिट अनुसूचित जाति वर्ग में 68.49, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 67.22 और अन्य पिछड़ा वर्ग में 71.82 है। इसके अलावा विकलांगता की दृष्टि बाधित श्रेणी में 66.05, श्रवण बाधित श्रेणी में 69.11, चलन क्रिया में 67.69, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्रेणी में 63.80 और भूतपूर्व सैनिक श्रेेणी में 61.28 है।

चयन एवं नियुक्ति के लिए काउंसिलिंग का कार्यक्रम जिला बेसिक शिक्षाधिकारी की तरफ से इस निर्देश के साथ जारी किया गया है कि कट आफ मेरिट में आने वाले अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों, आवेदन पत्र के रजिस्ट्रेशन फीस के प्रमाणपत्र के साथ उपस्थित हों। काउंसिलिंग सुबह 10 बजे प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज में संपन्न कराई जाएगी। इस काउंसिलिंग में उन्हीं अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी जिन्होंने गाजीपुर जिले की डायट से बीटीसी का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
विज्ञापन



या इसी जिले को प्रथम वरीयता के रूप में अंकित किया है। निर्देश में यह भी कहा गया है कि काउंसिलिंग के बाद जिन अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाएगा वे अपना  मूल प्रमाणपत्र अगले दिन 15 जून को कार्यालय से प्राप्त कर लें। जहां उनकी कट आफ मेरिट में काम आ रहा हो वहां जाकर काउंसिलिंग करा सकते हैं। काउंसलिंग को लेकर अभ्यर्थियों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।  वे लगातार विभागीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें