फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सभासदों का धरना छठवें दिन भी जारी

विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका कार्यालय के बरामदे में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे सभासदगण। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद में नवीन गृहकर वसूली को लेकर गतिरोध बढ़ता जा रहा है। छह सूत्रीय मांगों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। सभासदों ने नारेबाजी कर पालिका प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताया। धरने के दौरान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार सभासदों से वार्ता करने पहुंचे और आंदोलन समाप्त करने की अपील की। हालांकि, सभासद ठोस कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता पर तानाशाही रवैया अपनाने और वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें