फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ हाथों में झुनझुना लेकर धरने पर बैठे सभासद

विज्ञापन
जमानिया नगर पालिका परिषद में झुनझुना बजा कर धरना प्रदर्शन करते सभासदगण।संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
जमानिया। नगर पालिका परिषद में विकास कार्यों में अनदेखी और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सभासदों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शुक्रवार को सभासदों ने अध्यक्ष के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के लिए हाथों में बच्चों का झुनझुना लेकर अनोखा प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। धरने पर बैठे सभासदों ने कहा कि अध्यक्ष ने ऐतिहासिक जीत के बाद क्षेत्र में बड़े-बड़े विकास कार्यों के वादे किए थे, लेकिन धरातल पर केवल झुनझुना थमा दिया गया है। साथ ही चेताया कि अगर मांग पूरी नहीं होती है तो सामूहिक इस्तीफा देने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

सभासदों ने आरोप लगाया कि बोर्ड में उनकी कोई सुनवाई नहीं होती और नगर पालिका केवल कागजी सर्वे तक सीमित रह गई है। सभासदों ने 11 सूत्री मांगों को उठाते हुए बताया कि गृहकर, ट्रेड शुल्क और लाइसेंसिंग शुल्क में अत्यधिक वृद्धि कर दी गई है, जिससे गरीब जनता पर भारी आर्थिक बोझ पड़ रहा है। धरने में सभासद प्रमोद यादव, राहुल वर्मा, सचिन वर्मा, विकास जायसवाल, मनीष यादव, मोहन गुप्ता, सुरेंद्र चौधरी, अंजनी गुप्ता, राकेश प्रजापति, राजा चौधरी, आशिम खां, रजनीकांत उपाध्याय, राजा बाबू, सभासद प्रतिनिधि शिवबचन यादव, उमराव यादव, अरशद मंसूरी, शमीम अंसारी, आमिर उर्फ गोलू सहित 18 सभासद मौजूद रहे।

धरने पर बैठे सभासद की तबीयत बिगड़ी
धरने पर बैठे सभासद सुरेंद्र चौधरी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। स्थिति को देखते हुए तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सूचना दी गई। स्वास्थ्य कर्मचारियों की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सुरेंद्र चौधरी का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण किया और जरूरी दवाएं व उपचार दिया। इससे उनकी स्थिति में सुधार बताया जा रहा है, हालांकि स्वास्थ्य कर्मी उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

जमानिया नगर पालिका परिषद में झुनझुना बजा कर धरना प्रदर्शन करते सभासदगण।संवाद- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें