फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भवताप भयाकुल पाहि जनं

Mon, 17 Oct 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
भवताप भयाकुल पाहि जनं
विज्ञापन
अति प्राचीन रामलीला कमेटी की ओर से हरिशंकरी चबूतरे पर शनिवार की रात श्रीराम राज्याभिषेक की लीला हुईं। सिंहासन पर विराजे भगवान राम सहित चारो भाइयों की आरती उतारी गई और पुष्प वर्षा कर जय घोष किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान को नमन कर उनकी महिमा का बखान किया।
विज्ञापन

 
रामलीला कमेटी की तरफ से वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार वन से भगवान श्रीराम के  अयोध्या आने पर शनिवार की रात को राज्याभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भगवान  श्रीराम, माता सीता, भाई लक्ष्मण, भरत, शत्रुघभन  शत्रुघ्न और हनुमान आकर्षक परिधान से सुसज्जित और मुकुट पहनकर सिंहासन पर विराजमान हुए।


 जिलाधिकारी संजय खत्री, पुलिस अधीक्षक रामकिशोर, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल सहित रामलीला कमेटी के सदस्यों के साथ ही अन्य लोगों ने माता सीता के साथ चारों भाइयों और हनुमान जी की आरती उतारी। सैकड़ों की  संख्या में पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने चारों भाइयों पर पुष्प  वर्षा कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। आशीर्वाद प्राप्त करने वालों की भीड़ एकत्रित होगगई। श्रद्धालुअ आपने को धन्य मान रहे थे।
विज्ञापन


 इस मौके पर देवी जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें आए गायकों  ने गीत और नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को  झूमने को विवश कर दिया। लोगों ने भक्ति गीतों का आनंद उठाया
इस मौके पर दीनानाथ गुप्ता, ओम प्रकाश तिवारी बच्चा, सरदार  दर्शन सिंह, अभय अग्रवाल, विनय कुमार सिंह, रोहित अग्रवाल, बंटी सिंह,  आनंद प्रसाद, जैमिनीदत्त त्रिवेदी, लव त्रिवेदी,  अजय पाठक, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, मनोज तिवारी सहित सैकड़ों लोग  थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें