सीएमओ कार्यालय में कोविड-19 कोल्ड चेन वैक्सीन रूम का स्थलीय निरीक्षण करते जिलाधिकारी एमपी सिंह।
- फोटो : GHAZIPUR
ग़ाजीपुर। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने रविवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में बनाए गए कोविड-19 कोल्ड चेन वैक्सीन रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएम को कोल्ड चेन रूम में सीसी कैमरा लगवाने तथा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाते हुए स्वयं इसकी मानीटरिंग करने का निर्देश दिया। कार्यालय में गंदगी देख कर नाराज हुए कहा तत्काल सफाई कराएं। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने नोनहरा के बरतर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण किया।मेले के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजरों से प्रचार-प्रसार करवाने का निर्देश भी सीएमओ को दिया। जिससे योजना का लाभ आम जन को अधिक से अधिक मिल सके।