फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजाना 10 हजार से अधिक जांच, टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गांवों और वहां के वार्डों को कारोना मुक्त बनाने के लिए जिलाधिकारी ने पहल शुरु कर दी है। प्रतिदिन जहां 10 से अधिक की जांच कराई जा रही है। वहीं टीकाकरण एवं मेडिकल किट वितरण को लेकर प्रशासन ने पूरी ताकत लगा दी है। गठित की गई 190 टीम अभियान को सफल बनाने में जुटी हुई हैं। वहीं सुबह-शाम डीएम एमपी सिंह स्वयं मानीटरिंग भी कर रहे हैं। यही वजह है कि जहां कोरोना संक्रमण की चेन टूटती नजर आ रही है। वहीं संक्रमित मरीजों की संख्या में काफी कमी आ चुकी है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव एवं मतगणना को संकुशल संपन्न कराने के बाद डीएम ने ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों तक बेहतर चिकित्सकीय सेवाएं पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाना शुरु कर दिया। मेरा गांव, कोरोना मुक्त अभियान को सफल बनाने के लिए घर-घर उपचार पहुंचाने को 190 टीम का गठन जिला प्रशासन की ओर से किया गया। एक टीम में चार सदस्य शामिल हैं। टीम जांच, टीकाकरण एवं मेडिकल किट का वितरण कर रही है। साथ ही जिले के 16 ब्लाकों के लिए निगरानी समिति भी गठित की गई है। यही नहीं टीम द्वारा किए कार्यों की सुबह-शाम जिलाधिकारी द्वारा स्वयं ही मानीटरिंग शुरु कर दी गई है। जिससे अभियान को सफलता मिल सके। जिलाधिकारी एमपी सिंह ने बताया कि ‘मेरा गांव, कोरोना मुक्त गांव’ और ‘मेरा वार्ड, कोरोना मुक्त वार्ड’ अभियान को सफल बनाने का प्रयास शुरु कर दिया गया। संक्रमण की चेन ध्वस्त करने के लिए ही जांच एवं वैक्सीनेशन के साथ मेडिकल किट के वितरण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें