फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आइसोलेशन के मरीजों का हालचाल जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। विकास भवन में बुधवार को कोविड टीम-9 की बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आइसोलेशन के मरीजों का हालचाल लेते रहने की सलाह दी। साथ ही एल टू अस्पतालों मेें सिलिंडर और दवाओं की सुविधाओं को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि जिसको जो भी दायित्व सौंपा गया है वह हर हाल में पूर्ण करे। जिले में कर्फ्यू का का कड़ाई से पालन कराया जाए। हाट स्पाट एरिया में कोविड-19 की गाइडलाइन का सख्ती से पालन हो। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं शहरी क्षेत्रों में ईओ नगर पालिका की ओर से प्रति दिन साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य लगातार कराने को कहा। कहा कि जिले में अंत्येष्टि स्थलों पर कमजोर एवं असहाय व्यक्तियों को 5000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसलिए टीमों को लगाया गया है। निगरानी समिति की टीम की ओर से जिले में बाहर से आ रहे लोगों पर नजर रखते हुए उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जाए तथा अधिक से अधिक लोगों को कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पवन कुमार मीणा, पुलिस अधीक्षक (नगर) गोपीनाथ सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या, प्रशिक्षु पीसीएस प्रतिभा मिश्रा, टीम-9 के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें