फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधानों की जीत से समर्थक खुश

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत जिले में चौथे एवं अंतिम चरण में 29 अप्रैल को मतदान कराया गया था। इस दौरान जिले के नौ विकासखंडों के 12 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के प्रत्याशियों के निधन के कारण चुनाव निरस्त हो गया था। इन ग्राम पंचायतों में नौ मई को मतदान कराया गया। मंगलवार को विकासखंड परिसर में मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। प्रधानों की जीत से समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गइ। घोषित नतीजों के अनुसार सदर ब्लाक के जैतपुरा में नीलम तथा तलवल से ऐबक निर्वाचित घोषित किए गए। जमानिया : लहुवार गांव में अजय को 1330 विनय कुमार राय को 900 विकास को 19 तथा ओमप्रकाश सिंह को एक भी मत नहीं मिला। अजय ने निकटतम प्रतिद्वंदी को 430 मतों से हराकर जीत दर्ज की। ढढ़नी रणवीर राय में विमला 767 मंगरू 617 जयराम 609 बिंदु 493 दीपक कुमार पाल 28 मुरलीधर 24 ओमप्रकाश 23 केशव यादव आठ और विरन यादव को तीन मत प्राप्त हुए। आरओ दिलीप शुक्ला ने बताया कि ढढ़नी रणवीर राय से विमला देवी तथा लहुवार ग्राम पंचायत से अजय को ग्राम प्रधान निर्वाचित घोषित किया गया है। करीमुद्दीनपुर : असावर में रामसोच राजभर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 730 मतों से तथा अमहट में रमेश ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को मात्र 12 मतों से पराजित कर जीत हासिल किया। करंडा : अलीपुर बनगांवा से अनीता पांडेय निर्वाचित घोषित की गई। मरदह : प्रथ्वीपुर ग्राम पंचायत में हरिवंश यादव निर्वाचित घोषित किए गए। मौधा : चुनाव अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि करमपुर में कुल 1476 मत पड़े थे। इसमें 38 वोट अवैध घोषित किए गए। बच्चेलाल निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 411 मतों से हराकर निर्वाचित घोषित किए गए। बिरनो : शहाबुद्दीनपुर में अब्दुल मन्नान ने 660 वोट पाकर जीत अर्जित की। मनिहारी : आगापुर पारा के ग्राम प्रधान पद पर अजय कुमार 385 मत पाकर निर्वाचित हुए। मतगणना के दौरान सुरक्षा के प्रबंध किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें