फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई और दिल्ली से आने वालों पर निगाह

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जनपद में लगातार संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग चौकन्ना है। मुंबई और दिल्ली से आने वालो पर खास निगाह रखी जा रही है। वहीं, महकमा लोगों को संक्रमण के प्रति लगातार जागरूक भी कर रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीसी मौर्य ने बताया कि बढ़ते संक्रमण को लेकर लगातार विभाग चौकसी बरत रहा है। लोगों को जागरूक भीा किया जा रहा है कि वह बिना मास्क के घर के बाहर नहीं निकले। सबसे अधिक निगाह मुंबई, दिल्ली और केरल से आने वालों पर रखी जा रही है। इन्हें सैनिटाइज करने के साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है। साथ ही इनकी जांच भी कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बताया कि जिले में प्रतिदिन 2500 संदिग्धों की जांच स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराई जा रही है। बीते मार्च माह में अब तक 31 हजार 827 की स्वैब टेस्ट हुई है। विभाग की ओर से आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनैट से जांच हो रही है। 400 से 500 के आस-पास रोजाना मरीज मिल रहे हैं। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही लोगों की जीवन लीला समाप्त कर रही है। बीते पांच मार्च से अब तक 367024 की जांच हो चुकी है। अब तक 351113 की रिपोर्ट आ चुकी है। जबकि 10135 कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में लोगों को बचाने के लिए और कोरोना संक्रमण का फैलाव न हो, इसको लेकर लगातार स्वास्थ्य महकमा जागरूक करने में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें