फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी-विवाह पर कोरोना ने लगाया ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर ने सबको सकते में डाल दिया है। वर्तमान समय में कोरोना के बढ़ते प्रकोप ने स्थिति को विस्फोटक बना दिया है। लोग जान बचाने की जुगत में पड़े हुए हैं। इससे बचाव में ही आमजन की दिन की शुरुआत और रात बीत जा रही है। ऐसे में 22 अप्रैल से शुरु होने वाले लगन के सीजन पर कोरोना ने ग्रहण लगा दिया है। जबकि अभी मई का महीना शादियों से भरा पड़ा है। इस सीजन में कई के सिर पर सेहरा बंधना है। बेटी को अपने पिता के घर से विदा होकर ससुराल जाना है। लोग नई दुल्हन का स्वागत करने के लिए तैयारी करेंगे। इन सभी उत्साह भरे माहौल के बीच कोरोना का भयावह चेहरा विवाह, पार्टी आदि पर पूरी तरह ग्रहण लगा रहा है। बाजारों में वैवाहिक कार्यक्रम से जुड़े सामान सहित परिधानों की दुकान में लोग उहापोह की स्थिति के साथ पहुंच रहे हैं। वह भी इक्का-दुक्का। सबसे बड़ी मुश्किल तो रात में नाइट कर्फ्यू के साथ प्रतिबंध की बनी हुई है। कहीं स्थिति बेकाबू हो गई तो विवाह जैसे आयोजन कैसे होंगे। कई चिंताओं के बीच यह तैयारी चल रही है। ऐसे में शादी-विवाह के लिए बाजा-ताशा, लाइट, धर्मशाला, खाना, पंडाल आदि की बुकिंग कर के वापस कर रहे हैं। इससे स्थिति और भयावह होती दिख रही है। कई लोग ऐसे भी हैं जो विवाह में सीमित संख्या में ही लोगों को निमंत्रण देने का मन बना रहे। ऐसे में उन्हें सोशल डिस्टेंसिंग बनाने के साथ ही सैनिटाइजर आदि का भी इंतजाम करना पड़ेगा। डर यह भी है कि यदि संक्रमण काल और बढ़ा और लॉकडाउन लग गया तो वह क्या करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें