गाजीपुर। प्रशासन ने शम्मे गौसिया पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कालेज एडं हॉस्पिटल सहेड़ी को 107 बेड का कोविड एल-टू हॉस्पिटल बनाया दिया है। साथ ही मरीजों को भर्ती करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्य ने बताया कि लगातार बढ़ते मरीजों के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर शम्मे गौसिया पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल को एल-टू कैटेगरी का अस्पताल बनाया गया है। इसके लिए डाक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की ड्यूटी भी लगा दी गई है। डा. अभिनव कुमार सिंह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इनकी देखरेख में इस अस्पताल का संचालन किया जाएग एसीएमओ डा. उमेश कुमार ने बताया कि इस अस्पताल के लिए छह डाक्टर, तीन फार्मासिस्ट, तीन वार्ड बॉय, छह स्वीपर और दो लैब टेक्नीशियन की तैनाती की गई है, जिन्हें रोस्टर के अनुसार इस अस्पताल में अपनी ड्यूटी करनी है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा जिला अस्पताल में 40 बेड का एल-टू वार्ड भी संचालित किया जा रहा है। यहां पर 21 मरीजों का इलाज मौजूदा समय में चल रहा है। वहीं गंभीर हो चुके 25 मरीजों को बीएचयू वाराणसी और अन्य अस्पतालों में भी भर्ती कराया जा चुका है। इसके अलावा 15 अन्य गंभीर मरीज वाराणसी के अलावा अन्य जिलों में भी अपना इलाज करा रहे हैं।