फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 363 मिले कोरोना संक्रमित, दो की मौत.

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में रविवार को 363 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई। साथ ही दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में सक्रिय मरीजों की संख्या जहां 2383 पहुंच गई है। वहीं मौत का आंकड़ा 106 पहुंच चुका है। होम आइसोलेट 3799 मरीज ठीक हुए। देर शाम आई रिपोर्ट में मिर्जापुर 12, मुस्तफाबाद एक, रामबन एक, जखनिया यूबीआई एक, महर बुजुर्ग एक, जलालाबाद दो, दामोदरपुर एक, मनिहारी छह, मधुबन दो, औड़िहार दो, औड़िहार एक, भीमापार एक, पारा एक, छपरी एक, बिरनो पांच, जखनिया एक, सदर 53, सुहवल एक, रेवतीपुर पांच सहित विभिन्न ब्लाकों के गांवों में कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम मरीजों को ट्रेस करने के साथ लक्षण की जानकारी लेने में जुटी हुई है, जिससे कम लक्षण वाले को जहां होम आइसोलेट किया जा सके। वहीं गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया जा सके। सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि 363 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनके संपर्क में आने वाले संदिग्धों की सूची तैयार कर जांच कराने के लिए सर्विलांस टीम को लगा दिया गया है, जिससे संक्रमण के फैलाव को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें