गाजीपुर। जिले में कोरोना संक्रमितों की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। सोमवार को चार स्वास्थ्य कर्मियों समेत 184 कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया। अब जहां सक्रिय संक्रमितों की संख्या 845 पहुंच गई है। वहीं 612 मरीज होम आइसोलेट, 18 जिला अस्पताल, 21 बीएचयू एवं दस अन्य जिले के अस्पतालों में भर्ती होकर उपचार करा रहे हैं। आंकड़ों में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी से स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें बढ़ने लगी हैं। संक्रमितों के बढ़ रहे आंकड़ों की स्थिति यह है कि जिले में प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बावजूद इसके जिला प्रशासन की ओर से संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे में जो खतरनाक स्थिति बन रही है उससे आगे पार पाना मुश्किलों भरा साबित होगा। देर शाम आठ बजे आई रिपोर्ट में सदर 43, जमानिया छह, लहुआर एक, हेतिमपुर एक, बड़सरा तीन, बंतरा एक, बाराचवर तीन, डहन एक, सैदपुर सीएचसी एक, होलीपुर तीन, सैदपुर 11, बभनौली एक, औड़िहार एक, बिजरवा एक, अमेहता एक, गोपालपुर एक, तेतारपुर एक, दौलतपुर एक, देवचंदपुर एक, ईशोपुर सिधौना एक, महमूदपुर हथिनी एक, नागतारा एक, सराय अली खान एक, खिदिरपुर एक, न्यू पीएचसी नायकडीह, ईशोपुर सैदपुर में एक संक्रमित मिला। वहीं डढ़वल एक, सवास एक, रायपुर एक, रेवतीपुर तीन, मेदिनीपुर एक, ताड़ीघाट पांच, रेवतीपुर बहोरिक राय एक, अग्रवाल टोली मुहम्मदाबाद एक, शेखटोला यूसुफपुर एक, खालिसपुर एक, तिवारीपुर दो, सीएचसी मुहम्मदाबाद एक, रसूलाबाद मरदह एक, मरदह दो, ताहिरपुर एक, बहतुरा तीन, मनिहारी एक, शादियाबाद दो, चक जैनब एक, कासिमाबाद एक, कादीपुर दो, करंडा एक, लखनचंदपुर एक, गोशंदेपुर दो, आंवपुर एक, जखनिया गोविंद तीन, पदुमपुर मैगरराय एक, डाही कादीपुर एक, मल्लाह टोला बहादुरगंज एक, रजदेपुर देहाती एक, सूरतपाली एक, शेखपुर दो, रजलपुर एक, देवकली एक, धरवा एक, महमूदपुर एक, किशोहरी एक, चांड़ीपुर एक, भांवरकोल दस, भदौरा ब्लाक के विभिन्न गांव में 22 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग इन संक्रमितों के संपर्क में आने वाले संदिग्धों की सूची तैयार कर उन्हें ट्रेस करने में जुट गया है। जिससे संक्रमण फैलाव को रोकने के लिए उनकी जांच कराई जा सके।