फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीद सेतु पर वाहनों के आवागमन पर लगाई गई रोक

विज्ञापन
हमीद सेतु के ज्वाइंटर नंबर-12 की रोलर बेयरिंग खिसकने से स्लैब में पड़ी दरार। - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
सुहवल। ढाई माह की मरम्मत के बाद खुले हमीद सेतु को 36 दिन बाद फिर बंद करना पड़ा। ओवरलोड से रविवार को ज्वाइंटर नंबर 12 एवं 10 में दरार आ गई है। डीएम के निर्देश पर दो पहिया को छोड़कर अन्य वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई । ऐसे में ट्रक, चार एवं तीन पहिया वाहनों को जमानिया-धरम्मरपुर होकर जाना पड़ेगा। लोगों को 40 किमी यात्रा कर जिला मुख्यालय आना पड़ेगा। बिहार प्रांत को जोड़ने में गंगा पर बना 1100 मीटर लंबा हमीद सेतु महत्वपूर्ण भूमिका करीब 35 वर्षों से निभाता आ रहा है, लेकिन प्रशासनिक लापरवाही से यह छह बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। 26 ज्वाइंटर, 12 पिलर और 52 रोलर बैरिंग का यह सेतु बीते सात जून को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। बीते तीन जुलाई को शुरू हुए मरम्मत कार्य के दौरान सभी ज्वाइंटर बदले गए और 22 रोलर बैरिंग लगाई गई। ढाई माह बाद बीते 31 सितंबर को काम पूरा हुआ और दो अक्तूबर से इसे सभी वाहनों के लिए खोल दिया गया। महज 36 दिनों बाद पर सेतु में फिर समस्या आ गई। क्षेत्रीय लोग इसके लिए परिवहन एवं खनन विभाग को पूरी तरह जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग करने लगे हैं। सेतु बंद होने से फिर लोगों की समस्याएं बढ़ेंगी। व्यापार, व्यवसायी प्रतिष्ठानों, किसानों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ेगा। एनएचएआई वाराणसी के परियोजना निदेशक समर बहादुर सिंह ने बताया कि सेतु के ज्वाइंटरों में ओवरलोडिंग के कारण कुछ समस्या आई है। पुल के दोनों तरफ लोहे के हाइटगेज बैरियर लगाए जा रहे हैं। विभाग की तकनीकी टीम के रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें