गाजीपुर। जिले के दो डाक्टर समेत 22 की रिपोर्ट बृहस्पतिवार की देर शाम साढ़े आठ बजे पॉजिटिव आई। वहीं होम आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती अब तक 3737 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में अब कोरोना संक्रमितों संख्या 4027 पहुंच गई है। जबकि 55 की मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 235 पहुंच गया है। जनपद में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगातार जहां कोविड मरीजों के संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित किया जा रहा है। वहीं उनकी सूची तैयार करके जांच कराई जा रही है। इसके अलावा अधिक से अधिक लोगों की जांच कराई जा रही है। देर शाम आई रिपोर्ट में मुहम्मदाबाद एक, सदर एक, अमेहता एक, तुलसी सागर एक, सुभाखरपुर एक, जंगीपुर एक, सीएमओ कार्यालय एक, लगड़पुर एक, रामपुर एक, पीएचसी देवकली एक, कनेरी एक, हरदिया एक, सैदपुर में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि 22 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।