गाजीपुर। स्वास्थ्य कर्मी समेत 24 की रिपोर्ट रविवार की देर शाम साढ़े आठ बजे पॉजिटिव आई। वहीं एक संक्रमित मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। अब तक आइसोलेट और कोविड सेंटर में भर्ती 3671 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। ऐसे में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 3931 पहुंच गई है। जबकि एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 207 पहुंच गया है। इधर मेडिकल टीम ने 871 संदिग्धों की जांच की। नगर के काजीमंडी मुहल्ला निवासी एक वृद्घ को बीते एक अक्तूबर को घबराहट और बेचैनी की शिकायत होने पर परिवार के लोग उपचार के लिए वाराणसी ले गए। बीते दो अक्तूबर को एंटीजन जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर वाराणसी के निजी अस्पताल में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। देर शाम आई रिपोर्ट में बाराचवर एक, सदर दस, होलीपुर एक, बघोल एक, करमपुर एक, बक्सड़ा एक, यूबीआई बासूपुर का एक कर्मचारी, गोड़उर एक, रेहटी मालीपुर एक, जहानपुर एक, भदौरा एक, न्यू पीएचसी बरतर एक स्वास्थ्य कर्मी, गौड़ी गांव में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला। इनके संपर्क में आए संदिग्धों को चिन्हित करने के लिए सर्वे टीम सूची तैयार करने में जुटी हुई है। वहीं मेडिकल टीम मरीजों को ट्रेस करके सूची तैयार कर रही है, जिससे लक्षण रहित और लक्षण के मुताबिक आइसोलेट एवं कोविड सेंटर में भर्ती किया जा सके। इस संबंध में सीएमओ डा. जीसी मौर्या ने बताया कि 24 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। जबकि एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई है।