फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल को तोड़ने का कार्य दूसरे दिन भी जारी रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। गाजीपुर-बलिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर कठवामोड़ स्थित बेसो नदी के क्षतिग्रस्त पक्का पुल को तोड़ने का कार्य रविवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। छह दशक पूर्व इसका निर्माण कराया गया था। इस पुल के क्षतिग्रस्त होने से भारी वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया था। मालूम हो कि बीते 22 फरवरी को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त और विधायक अलका राय ने फोरलेन के लिए नए पुल निर्माण को लेकर शिलान्यास किया था। इसको बनाने से पहले मौजूद पुराने पुल की जर्जर हालत को देखते हुए उसे तोड़कर उसी जगह फोरलेन के नए पुल बनाए जाने की रूपरेखा तैयार की गई। ब्रेकर मशीन से पुल को तोड़ने का काम शुरू किया गया। बगल में नए डायवर्जन के रूप में एक बाइपास बनाया गया था, जिससे पुल पर हल्के वाहन और डायवर्जन रूट पर बड़े वाहनों का आना-जाना था। बड़े वाहनों को पूरी तरह से प्रशासन द्वारा रोक कर दूसरे रास्ते हैंसी गांव से होते हुए भेजा जा रहा है। कार्यदायी संस्था के अवर अभियंता विजय मित्तल ने बताया कि इधर का आवागमन पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। वजह जो मशीन पुल तोड़ रही है उसके पत्थर तोड़ने से पत्थर कहीं भी इधर-उधर दूर तक जा सकते हैं। इसकी रिपोर्ट प्रशासन को दे दी गयी है। आने-जाने वाले लोगों को बता दिया गया है कि जब तक पुल टूट न जाए तब तक इस रास्ते का प्रयोग न किया जाए। पुल को 15 से 20 दिन में तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें