फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च निकालकर समन्वय समिति ने किसानों के समर्थन में भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय आह्वान पर अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति गाजीपुर की ओर से आंदोलन में गिरफ्तार किसान नेताओं को रिहा करने, देशद्रोह समेत किसानों पर दर्ज गंभीर मुकदमे वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर भाकपा कार्यालय से जनार्दन राम, अमेरिका यादव, भाकपा (माले) कार्यालय से रामप्यारे राम, गुलाब सिंह, राजेश वनवासी के नेतृत्व में शनिवार को मार्च निकाला गया। विभिन्न रास्तों से होते हुए सरजू पांडेय पार्क में पहुंच कर मार्च धरना सभा में तब्दील हो गया। इस अवसर पर उ.प्र.किसान सभा के जिलाध्यक्ष जनार्दन राम ने किसानों पर दर्ज देशद्रोह समेत गंभीर मुकदमे वापस लेने एवं गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त रिहा करने की मांग उठाई। अन्य वक्ताओं ने केंद्र सरकार को चेताया कि किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक किसान अपना संघर्ष जारी रखेंगे। धरना सभा में किसान महासभा के जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह ने कहा कि मोदी सरकार स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, किसान विरोधी कृषि कानूनों को रद्द करने के बजाए दमनकारी नीति अपना रही है। उन्होंने सड़कों पर से कीलें, कांटेदार तार की बाड़ को अविलंब हटाने तथा इंटरनेट सेवाएं बहाल करने की मांग की। किसान सभा के जिला सचिव मुहम्मद नसीरुद्दीन ने डीजल, रसोई गैस, पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने, किसान विरोधी कृषि कानूनों को रद्द करने तथा स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को लागू करने की मांग की। इस अवसर पर भाकपा के जिला सचिव अमेरिका यादव, भाकपा-माले के जिला सचिव रामप्यारे राम, राजेश वनवासी, मोती प्रधान, सगीर अहमद, अनुभव दास, अशोक मिश्रा, घूरा यादव, सिंहासन चौहान, उजागिर राम, डा. रामबदन सिंह ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें