फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी संघ के सभाकक्ष का लोकार्पण

Wed, 04 Mar 2015 11:03 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहकारी संघ के सभाकक्ष का लोकार्पण
विज्ञापन

करीमुद्दीनपुर सहकारी संघ के सभाकक्ष का लोकार्पण बुधवार को मुख्य अतिथि जिला सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष ओंकारनाथ राय ने किया।

उन्होंने कहा कि सहकारी संघों का कोई व्यवसाय न होने से इनकी आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई है। इन्हें पुर्नजीवित किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि करीमुद्दीनपुर सहकारी संघ की प्रबंध समिति से उर्वरक व्यवसाय शुरू करने का आग्रह किया। वरिष्ठ सपा नेता उपेन्द्र राय ने कहा कि सहकारिता का मूल उद्देश्य किसानों की सहायता करना एवं सामूहिकता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


उतरांव साधन सहकारी समिति के सभापति नरसिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता आंदोलन का सरकारीकरण हो जाने के कारण यह अपने मूल उद्देश्य से भटक गई है।

इस अवसर पर सुभाषचंद्र पांडेय, अरुण कुमार, आनंद त्रिपाठी, रघुवंश सिंह, श्यामबिहारी, रामनारायण पांडेय उपस्थित थे। अध्यक्षता काशीनाथ एवं संचालन अवनीश चतुर्वेदी ने किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें