फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कुथौरा गांव में धर्मांतरण का प्रयास, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मांतरण की सूचना पर पहुंची पुलिस, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

-मौैके से 16 धार्मिक पुस्तक बरामद, दो नामजद और चार अज्ञात पर मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र में कुथौरा गांव में रविवार को धर्मांतरण कराने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को 16 धार्मिक पुस्तक के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं, करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव निवासी दयाशंकर तिवारी की तहरीर पर दो नामजद और चार अज्ञात लोगों खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
दयाशंकर तिवारी को कहीं से खबर मिली कि बरेसर थाना क्षेत्र के कुथौरा गांव के दलित बस्ती में बाहर से आए कई लोग धर्म परिवर्तन करा रहे हैं। इसपर वह अपने साथ गांव के ही कंचन तिवारी को लेकर दलित बस्ती में पहुंचे।
विज्ञापन

जहां 50 से अधिक संख्या में दलित महिला-पुरुष एक कमरे में चल रही प्रार्थना सभा में भाग लेते मिले। इसकी सूचना उन्होंने बरेसर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस ने गांव के लोगों की मदद से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शेष लोग भागने में सफल रहे।
इसके बाद बरेसर पुलिस ने दयाशंकर तिवारी की तहरीर पर दो नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए लोगों ने अपना नाम यशवंत लाल निवासी अमहर थाना कोतवाली रसड़ा जनपद बलिया और गैलेडविन निवासी माधोपुर थाना कोतवाली रसड़ा बलिया बताया।
विज्ञापन

दोनों के पास से 16 धार्मिक पुस्तक बरामद हुए। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बरेसर राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है, शेष की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें