गाजीपुर। सत्यदेव कॉलेज परिसर में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेज के संस्थापक कर्मवीर सत्यदेव सिंह की 93वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सत्यदेव नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के नव निर्मित भवन में गोष्ठी हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयप्रकाश विश्वविद्यालय छपरा के पूर्व कुलपति प्रो .हरिकेश सिंह ने कहा कि ग़ैर सरकारी संस्थाओं और विश्वविद्यालयों को शैक्षणिक व्यवस्था में खुलकर योगदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्यदेव सिंह के विचार अभी भी बहुत प्रासंगिक हैं। उनके चिंतन को विकसित करने के लिए इस क्षेत्र में एक विश्वविद्यालय बनना चाहिए।
अध्यक्षता करते हुए सचिदानंद राय चाचा ने कहा कि अगर सभी का संकल्प सत्संकल्प बन जाए तो विश्वविद्यालय की स्थापना कठिन नहीं है। प्रमुख वक्ता प्रो. आनंद कुमार सिंह ने भी विचार रखे। सत्यदेव हॉस्पिटल का शुभारंभ वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. आरपी शर्मा ने किया। सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रबंध निदेशक डा. सानंद सिंह, डॉ. कमलेश राय, अनंतदेव पांडेय, प्रवीण कुमार एवं कामता उपाध्याय, डॉ. भुवनेश्वर चौबे, डॉ. अमित, डॉ. जीएस राय, धीरेंद्रनाथ श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही, अमरनाथ तिवारी अमर, संजय कुमार, वासुदेव पांडेय, गुड्डू पांडेय, शुभम पांडेय, उमाशंकर उपाध्याय, बीडी उपाध्याय, डॉ. संजय चतुर्वेदी, डॉ. डीआर सिंह, डॉ. मनीष राय, डॉ राजकुमार चतुर्वेदी, डॉ. अमित, डॉ. पीके सिंह, डॉ. एमडी सिंह आदि उपस्थित थे।