फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मी ने जहर खाया, उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के चकफरीद गांव में एक संविदा विद्युत कर्मी ने किसी कारण रविवार की रात जहर खा लिया। मध्य रात्रि में उनकी हालत बिगड़ने लगी। दर्द से झटपटा रहे संविदा कर्मी की आवाज सुनकर पास के खेत सिंचाई कर रहे किसानों ने इसकी सूचना परिवार वालों को दी। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल ले आए। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इलाके के चकफरीद निवासी राजेंद्र यादव (55) सुहावल पावर हाउस पर संविदा कर्मी के पद पर तैनात हैं। प्रतिदिन की तरह ड्यूटी से वापस आकर रात में खाना खाने के बाद घर से कुछ दूरी पर स्थित डेरा पर सोने चले गए। रात करीब बारह बजे के आस-पास खेत पर पानी पटाने वालों ने राजेंद्र की चीख सुनी। उनके इकलौते बेटे अजीत यादव को इसकी सूचना दी। घर के सदस्य वहां पहुंचे। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती राजेंद्र यादव का उपचार चल रहा था। इसी बीच पूर्वांह्न करीब दस बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों की माने तो राजेंद्र ने जहर खाया लिया था। ग्रामीणों का कहना है कि राजेंद्र यादव प्रतिदिन शराब पी कर घर आते थे। इससे परिवार में अशांति का वातावरण बना रहता था। उनके घर में एक पुत्र एवं एक पुत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें