फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गैस सिलिंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को गैस सिलिंडर नहीं मिलने पर उपभाेक्ताओं हंगामा किया। चार घंटे तक इंतजार के बाद भी सिलिंडर वाली गाड़ी नहीं पहुंचने पर उपभाेक्ता आक्रोशित हो गए। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का कहना था कि गैस एजेंसी की ओर से बुधवार की सुबह साढ़े सात बजे तक गाड़ी आने की सूचना दी गई थी। इसी के चलते सैकड़ों उपभोक्ता सुबह से ही परेमन शाह पोखरा पर कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सुबह 11 बजे तक घंटे सिलिंडर की गाड़ी पहुंची और न ही चालक का फोन रिसीव किया। एजेंसी संचालक की ओर से भी कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई, जिससे उपभोक्ता आक्रोशित हो गए। महिला उपभोक्ता शशिबला ने बताया कि वह रेवतीपुर स्थित एक एजेंसी की उपभोक्ता हैं और बुकिंग के बाद उन्हें बुधवार को गैस मिलने की बात कही गई थी इसलिए वह सिर पर खाली सिलिंडर लेकर एजेंसी पहुंच गई। सुबह से कतार में लगी रहीं, लेकिन अंत में उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। सूचना मिलते ही किसान नेता भानूप्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने पूर्ति निरीक्षक एवं जिला पूर्ति अधिकारी से फोन पर वार्ता कर समस्या से अवगत कराया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि गैस की गाड़ी बृहस्पतिवार की सुबह भेजी जाएगी। किसान नेता ने चेतावनी दी कि अगर बृहस्पतिवार को गैस सि की आपूर्ति नहीं हुई तो उपभोक्ता सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर प्रमोद गुप्ता, दीपक अग्रहरि, संदीप शर्मा, अरुण कुमार गुप्ता, शिवम सिंह उपभोक्ता मौजूद थे। खाद्य आपूर्ति निरीक्षक मोहम्मद मोहिद ने बताया कि सिलिंडर की उपलब्धता न होने के कारण बुधवार को गाड़ी नहीं आ सकी। बृहस्पतिवार की सुबह गैस सिलिंडर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें