फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसोइयां संघ ने निष्कासित रसोइयों की बहाली व मानदेय सीधे खाते में भेजने की मांग की

Fri, 04 Aug 2017 11:20 PM IST
gazipur
विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर जुलूस लेकर ब्लाक संसाधन केंद्र पर जाती रसोइया संघ की महिलाएं।
विज्ञापन

विज्ञापन
अपनी मांगों को लेकर रसोइयां संघ की महिलाएं शुक्रवार को जुलूस निकाल कर बीआरसी सदर पहुंची। इसके बाद संघ की महिलाएं धरना पर बैठ गईं। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की। निष्‍कासित रसोइयों की बहाली की मांग की। साथ ही प्रशासन का चेताया कि जब तक मांगे मानी नहीं जाएगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने निष्कासित रसोइयों की बहाली, पूर्व की जांच कमेटी के निर्णय को क्रियान्वित करने तथा बकाया मानदेय सीधे खाते में भेजने की मांग की। संघ की अध्यक्ष सुगंती कुशवाहा ने कहा कि मांग पूरा नहीं हुई तो पुन: यहीं पर घेरा डालो, डेरा डालो आंदोलन महिलाएं करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने उपस्थित महिलाओं से हक और अधिकार के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि मांग पूरा होने तक संघ चुप बैठने वाला नहीं है। बीएसए श्रवण कुमार गुप्ता ने एमडीएम प्रभारी  संजय के साथ मौके पर आकर उनकी समस्या को सुना और पत्रक प्राप्त किया। धरना सभा में आशा, ललिता, बिंदु. पुष्पा, रंजू, मीना, कुसुम, पनमती, गीता एवं रम्भा आदि ने विचार व्यक्त किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें