फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपभोक्ता ने एसडीओ से की हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सब डिवीजन जंगीपुर में लावा मोड़ के पास विद्युत विभाग के सहायक अभियंता शेखर सिंह टीम के साथ बिजली चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान बिना बिल जमा किए बिजली का उपभोग करने वाले उपभोक्ता से पूछताछ किए जाने पर एक उपभोक्ता आक्रोशित हो उठा और एसडीओ शेखर सिंह से हाथापाई करने लगा। पुलिस उपभोक्ता को पकड़कर थाने लेकर आई।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कर्मियों ने बताया कि एक उपभोक्ता का 63 हजार रुपये बिजली बकाया था। इसके लिए पूर्व में टीम ने केबिल खोल दी थी। फिर भी उपभोक्ता द्वारा बिना बकाया बिल जमा किए बगैर विभाग द्वारा परमिशन लिए केबिल को जोड़ कर बिजली का प्रयोग कर रहा था। चेकिंग टीम जब उस उपभोक्ता के घर पहुंची और पूछताछ करने लगी तो उपभोक्ता आग बबूला हो गया और मौके पर एसडीओ शेखर सिंह के साथ हाथापाई करने लगा फिर किसी तरह बीच-बचाव किया गया।
एसडीओ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लक्ष्मण गुप्ता को पकड़ कर थाने ले आई। इस संबंध में एसडीओ शेखर सिंह ने बताया कि उपभोक्ता बिना बिल जमा किए बगैर अवैध तरीके से केबिल जोड़कर विद्युत उपभोग कर रहा था। पूछताछ करने पर हाथापाई करने लगा और जांच डायरी फाड़ दी। जंगीपुर थाने में सरकारी कार्य में बाधा एवं मारपीट के मामले में तहरीर दी गई है। विजिलेंस थाना रौजा पर अवैध तरीके से विद्युत उपभोग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। चेकिंग टीम में अवर अभियंता संतोष मौर्य सहित सभी विद्युत कर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें