फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी ः परीक्षा में बैठेंगे 35520 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों में समूह-ग के कर्मचारियों की भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)15 एवं 16 अक्तूबर को होगी। परीक्षा में साढ़े 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इनके लिए कुल सोलह केंद्र बनाए गए हैं। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग की ओर से तैयारी तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

पीईटी दो-दो पाली में कराई जाएगी। इसमें प्रत्येक पाली में 8880 अभ्यर्थी बैठेंगे। पहली पाली की परीक्षा 10 से 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की तीन से पांच बजे तक होगी। इसके लिए जिले में सोलह केंद्र बनाए गए हैं। जो केंद्र बनाए गए हैं उनमें राजकीय सिटी इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, जवाहर नवोदय विद्यालय, लूर्द्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज, आदर्श इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज तथा एमएएच इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है।
इसी तरह स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ब्लाक ए एवं ब्लाक बी, राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, स्वामी सहजानंद पीजी कालेज ब्लाक ए एवं ब्लाक बी में परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने तथा उसे सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। दो जोनल, पांच सेक्टर एवं 48 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई जाएगी। इसको सकुशल संपन्न कराने के संबंध में मंगलवार को सभी जोनल, सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक आयोजित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोकनाथ तिवारी ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें