मरदह। क्षेत्र के रायपुर बाघपुर पंडितपुरा गांव में स्थित हनुमान मंदिर और डीह बाबा मंदिर जाने के लिए एक मात्र रास्ते को राजस्व विभाग की ओर से निजी जमीन के लिए नाप दिया गया है। अतिक्रमण हो जाने के कारण यह रास्ता बाधित हो गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है। वहीं मार्ग पर ग्राम प्रधान की ओर से मंदिर तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण प्रस्तावित किया गया है। इसके कारण इंटरलॉकिंग निर्माण भी नहीं हो पा रहा है। गांव निवासी सीताराम पांडेय, चंद्रिका मौर्या, विशाल मौर्या आदि ग्रामीणों की ओर से चकबंदी अधिकारी सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान शिवनारायण यादव ने बताया कि मंदिर तक इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण प्रस्तावित है। विवाद का निस्तारण होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। संवाद