फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: धरम्मरपुर गंगा पुल पर सुरक्षा जाली के निर्माण की रफ्तार हुई धीमी

विज्ञापन
जमानिया-धरम्मरपुर गंगा सेतु पर आधा अधूरा पडा जली लगाने का कार्य। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। आत्महत्या की घटनाओं पर रोक लगाने और राहगीरों की सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से जमानिया-धरम्मरपुर गंगा पुल पर लगाई जा रही सुरक्षात्मक लोहे की जाली का काम तय समय के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। करीब 25 लाख रुपये की लागत वाली यह परियोजना मई 2026 में शुरू हुई थी और एक माह में पूरी होनी थी, लेकिन ढाई महीने बाद भी पुल के बड़े हिस्से में जाली नहीं लग सकी है।
विज्ञापन

करीब एक किलोमीटर लंबे डबल लेन गंगा पुल पर फिलहाल केवल उत्तरी छोर पर आंशिक रूप से जाली लगाई गई है, जबकि दक्षिणी हिस्से में काम शुरू भी नहीं हुआ है। इससे पुल से गुजरने वाले हजारों लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय सत्यप्रकाश, राकेश कुमार सिंह, सोबिन, प्रमोद, जमालुद्दीन, बहादुर, अमरेंद्र, पंकज, संजय दूबे और अनूप का कहना है कि अतीत में कई लोग इस पुल से गंगा में छलांग लगाकर जान दे चुके हैं। उनका मानना है कि दोनों ओर सुरक्षात्मक जाली लगने से ऐसी घटनाओं पर काफी हद तक अंकुश लगाया जा सकता है। वर्ष 2006 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने इस पुल का शिलान्यास किया था। वर्ष 2018 में करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से बने इस पुल से प्रतिदिन हजारों लोग और सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। इसके बावजूद सुरक्षा कार्य का अधूरा रहना लोगों की चिंता बढ़ा रहा है। लोक निर्माण विभाग (सीडी-1) के अवर अभियंता संदीप ने बताया कि मजदूरों की कमी के कारण कार्य की गति प्रभावित हुई है। अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराकर बाकी स्थान पर जाली लगाने का काम जल्दी पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें