फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ब्रिज का निर्माण शुरू होगा दिसंबर से

Fri, 19 Aug 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
गंगा नदी पर बनने वाले ब्रिज के संबंध में इंजीनियरों के साथ सर्वे करते आरबीएनएल के सीपीएम विकास चंद्रा।
विज्ञापन
 ताड़ीघाट को मऊ से जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बनने वाले पुल का निर्माण कार्य दिसंबर माह से शुरू होगा। रेल सह कम रोड ब्रिज के निर्माण का कार्य आरंभ करने से पहले शुक्रवार को रेल विकास निगम लिमिटेड भारत सरकार (आरबीएनएल) चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चंद्रा और डॉयरेक्टर पी घोष के नेतृत्व में चार सदस्यीय इंजीनियरों की टीम ने मानचित्र के अनुसार हमीद सेतु पुल से खड़ा होकर सर्वे किया।
विज्ञापन



चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चंद्रा ने बताया कि जनपद के लोगों को एक नई सौगात मिलेगी। पुल के निर्माण के लिए जल्द ही टेंडर घोषित करने की तैयारी चल रही है। साथ ही रेल सह कम रोड ब्रिज का कार्य शुरू करने से पहले मानचित्र, निर्माण प्रारूप और शिलान्यास के लिए स्थल चिह्नित कर नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है। गंगा पर बनने वाले पुल के निर्माण के रास्ते में पड़ने वाले जमीन, आवासीय कालोनी, बाजार आदि भूमि एवं भवन स्वामियों को वर्तमान बाजार दर से चार गुना अधिक मुआवजा राशि भी मुहैया कराया जाएगा।


यह रेल लाईन सोनवल हाल्ट के बगल से होते हुए रमवल, मिर्जापुर गांव के पश्चिम तरफ से होकर सीधे मेदनीपुर ताड़ीघाट से गंगा नदी पार कर झिंगुरपट्टी, जलालपुर देहाती, चकखुदईया, सुखदेवपुर से होते हुए घाट पोखरे के बगल से सीटी रेलवे स्टेशन एवं घाट रेलवे स्टेशन को मिलाया जाएगा।
विज्ञापन



इसके लिए 19 मार्च को आरबीएनएल के सीएमडी सतीश अग्निहोत्री के नेतृत्व में आधा दर्जन अधिकारियों की टीम ने गंगा  नदी का निरीक्षण किया था। उसके बाद इसके कार्य ने काफी तेजी आ गयी थी। आरबीएनएल चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर विकास चंद्रा ने बताया कि ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन से छह किमी पूरब के तरफ से ताड़ीघाट- मऊ रेल विस्तारीकरण के लिए 30 अगस्त  तक टेंडर प्रक्रिया जारी हो जाएगी। अजय कुमार राय, जेजे एम अजय कुमार, इंजीनियर पी दास आदि मौजूद रहे । चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि  गंगा नदी पर बनने वाला रेल कम सह रोड ब्रिज का निर्माण हमीद सेतु के  पश्चिम तरफ 45 मीटर होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें