कस्बा स्थित शिव मंदिर में बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया गया । इसमें संविधान की रक्षा और इसके महत्व पर चर्चा की गई।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की नींव है। इसके संरक्षण के लिए हमें एकजुट होना होगा।
देश व प्रदेश की मौजूदा सरकार संविधान बदलना चाहती है। संविधान की रक्षा के लिए एक मजबूती से आवाज उठाना जरूरी है। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि बाबा साहब के संविधान की रक्षा करना हमारा दायित्व है। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि वर्तमान सरकार संविधान से छेड़छाड़ कर रही है। अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष देवनारायण सिंह ने की। इस मौके पर चंद्रिका सिंह, राजेश गुप्ता, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष राय, विद्याधर पांडे, जिला महासचिव बृजेश गौतम माैजूद रहे।