फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आरएसएस दफ्तर का घेराव करने जा रहे कांग्रेसजन हिरासत में

विज्ञापन
जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर धरना पर बैठे कांग्रेस व इंडियन यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यक
विज्ञापन
गाजीपुर। केरल में सॉफ्टवेयर इंजीनियर आनंदू अजी की आत्महत्या और उनके द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों पर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी युवा कांग्रेस के सदस्य आरएसएस कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। आनंदू की मौत के बाद, कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ और भारतीय युवा कांग्रेस ने इस मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आनंदू के लिए न्याय की मांग की और आरोप लगाया कि सरकार इस मामले को दबाने की कोशिश कर रही है।यूथ कांग्रेस के सदस्यों ने आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इस मामले की गहन जांच की मांग की है। उन्होंने आनंदू के सुसाइड नोट का हवाला देते हुए एफआईआर में आरएसएस का नाम शामिल न होने पर सवाल उठाए हैं। वहीं, कांग्रेस के पिछड़ा वर्ग के नेताओं ने बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा, जिसमें उल्लेख है कि केरल के रहने वाले आनंदू अजी, जो कि पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। हाल ही में उनके साथ अमानवीय घटना एवं आरएसएस नेताओं के द्वारा लगातार यौन उत्पीड़न किया गया, जिससे कि आनंदू ने आत्महत्या कर लिया। कांग्रेस जनों ने घटना की जांच कर दोषियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राहुल कुशवाहा, दीपक सिंह, अजय चंद्र चौबे, कुंदन खरवार, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। शहर कोतवाल महेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसजनों को शाम को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें