फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोलियम मूल्य वृद्धि पर बिफरे कांग्रेसजन

Tue, 19 May 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल की मूल्य वृद्धि और बेहिसाब महंगाई के विरोध में कांग्रेस शहर कमेटी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सरजू पांडेय पार्क में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका और पेट्रोलियम मूल्य में वृद्धि को वापस लेने की मांग की। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आए हैं।

उनको गरीबों, किसानों, मजदूरों की कोई परवाह नहीं है। उन्हें सिर्फ पूंजीपतियों और कारपोरेट घरानों की चिंता है। महंगाई अपने चरम सीमा पर है।

 पेट्रोल और डीजल के दाम रोज बढ़ रहे है। एक पखवारे के अंदर तेल के दाम दो बार बढ़ाए जा चुके हैं। डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई को भी खूब बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई कम करने में मोदी सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी चुप नहीं बैठेगी।

 वरिष्ठ नेता डा. मारकंडेय सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण आम जनता बेहाल है। गरीबों का जीना भी मुश्किल होता जा रहा है। किसान पहले से ही परेशान है।

 ऐसे में डीजल की मूल्य वृद्धि कर सरकार ने उनकी कमर तोड़ने का काम किया है। सरकार को किसानों की नहीं सिर्फ पूंजीपतियों की चिंता है। पुतला फूंकने वालों में महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ऊषा चतुर्वेदी, मिलिन्द सिंह आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें