फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: भाजपा की अलोकतांत्रिक नीतियों का मुकाबला करेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता

विज्ञापन
जमानिया में आयोजित संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक में मौजूद पदा​धिकारी एवं कार्यक्रर्तागण। संवाद
विज्ञापन
जमानिया। स्थानीय एवं भदौरा ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान के तहत पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक नगर स्थित एक लॉन में शुक्रवार को आयोजित की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक के समक्ष अपने विचार रखे।
विज्ञापन


एआईसीसी सचिव एवं पर्यवेक्षक पूनम पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक तौर-तरीकों का मुकाबला संगठन सृजन से निकले कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जिस तरह व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है, कार्यकर्ता लोकतांत्रिक ढंग से लड़कर उसका करारा जवाब देंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में आगामी चुनावों में पार्टी मजबूत प्रदर्शन कर भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि संगठन में चुनाव पूरी पारदर्शिता व लोकतांत्रिक प्रक्रिया से कराए जा रहे हैं। कार्यक्रम के आखिर में नसीम अख्तर ने सभी का आभार व्यक्त किया और एक जुटता का आह्वान किया। इस अवसर पर मनीष मरोलिया‚ शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा‚ नगर अध्यक्ष जीसान जलाली‚ रविकांत राय, उपाध्यक्षक हामीद अली‚ चंद्रिका सिंह‚ राजेश गुप्ता‚ विनोद कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता अरविंद मौर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें