फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: कांग्रेसियों ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला, पुलिस से हुई छीना-झपटी

विज्ञापन
कचहरी तिराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुलता फूंकते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
गाजीपुर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब की मांग के लिए सोमवार को सरजू पांडे पार्क में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडे पार्क से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च किया। इसके बाद कचहरी तिराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसजनों और पुलिस कर्मियों के बीच पुतला को लेकर छीना-झपटी भी हुई।
जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि एसआईआर में कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस जवाबदेही और पारदर्शिता की मांग कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें और चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें। कांग्रेस वोट और मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर चुप नहीं बैठेगी।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह और पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी मतदाता सूची और संवैधानिक संस्थाओं की जवाबदेही को लेकर है।
पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि जनता के मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।
इस अवसर पर जनक कुशवाहा, हामिद अली, ज्ञान प्रकाश सिंह, चंद्रिका सिंह, राजीव सिंह, महबूब निशा, मंसूर जैडी, आशुतोष गुप्ता, राम नगीना पांडे, राशिद रईस अहमद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें