फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-सपा पिछड़ा और दलित विरोधी हैं : अरुण राजभर

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। कांग्रेस और सपा पिछड़ों के साथ दलित विरोधी है। जातिगत जनगणना की घोषणा प्रधानमंत्री की ओर से किए जाने के बाद विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा नहीं है। अब वह ठगा महसूस कर रहे हैं। ये बातें सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना का निर्णय कर पिछड़ी जातियों के साथ दलितों को हक और अधिकार मिलने का रास्ता साफ कर दिया हैं। कांग्रेस ने अपने 70 साल के कार्यकाल में सिर्फ छलने का काम किया है। शीघ्र ही रोहिणी आयोग की रिपोर्ट भी लागू की जाएगी। सरकार बनने पर गोमती रिवर फ्रंट पर महाराजा सुहेलदेव की प्रतिमा लगाने की सपा मुखिया अखिलेश यादव की घोषणा पर चुटकी लेते हुए कहा कि आज तक उन्हें महाराजा सुहेलदेव याद नहीं आए। पहलगाम में आतंकी हमले पर कहा कि सरकार बहुत ठोस निर्णय लेने जा रही है। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है। जनता को धैर्य रखना चाहिए। प्राइवेट स्कूलों में महंगी शिक्षा और किताबों के सवाल पर कहा कि जिस दिन सबको सामान शिक्षा व्यवस्था लागू हो जाएगी, यह समस्या हल हो जाएगी। इस मौके पर मंडल प्रभारी सिंहासन राम, प्रदेश अध्यक्ष खेल विभाग शिवकुमार यादव, संतोष यादव, दीपक राजभर, राहुल पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें