फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने दी थी सौ दिन रोजगार गारंटी

Wed, 21 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूर, किसान एवं संविदा कर्मियों के महात्मा गांधी नरेगा सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद डा. संजय सिंह ने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब उसने दुनिया की सबसे बड़ी योजना बनाकर गरीबों को उनका हक दिलाया। प्रत्येक परिवार को सौ दिन के रोजगार की गारंटी दी। लेकिन वर्तमान सरकार योजना को ईमानदारी से लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन



लंका मैदान स्थित मैरेज हाल में बुधवार को आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि अधिग्रहण कानून के नाम पर किसानों की भूमि उद्योगपतियों को देने का विरोध कि या जाएगा । धर्मवाद, सम्प्रदायवाद और घर वापसी के नाम पर देश की अखंडता को तोड़ने वाली साजिशें कांग्रेसी सहन नहीं करेंगे।


देश में पुन: कांग्रेस की सरकार बनती है तो मनरेगा का दायरा और बढ़ाया जाएगा। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक संजय दीक्षित ने कहा कि इस कार्यक्रम का लक्ष्य राजनीति कम, सामाजिक ज्यादा है। आज मजदूर एवं किसान केंद्र सरकार की कुत्सित नीतियों के कारण भुखमरी के कगार पर है।
विज्ञापन


 इस अवसर पर पूर्वमंत्री सुरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे, अवधेश राय शास्त्री, राजीव कुमार उपाध्याय, डा.राघवेंद्र पाठक, मारकंडेय सिंह, अभयनारायण, शैलेश सिंह, शफीक अहमद, अनिल राय, अजय श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष बलिराम राय तथा संचालन मनरेगा निगरानी समिति के पूर्व जनपदीय चेयरमैन आनंद राय सांकृत ने किया।

 देवकली संवाददाता के अनुसार राज्यसभा सांसद डा. संजय सिंह का पियरी बाजार में ब्लाक अध्यक्ष हेफाज खां के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर शैलेश सिंह, प्रदेश सचिव रविकांत राय, रामा राम, परवेज खां, आजाद खां, गौसम खां, मसूद खां, इमरान खां, हादी खां, अश्फाक खां आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद डा. सिंह वरिष्ठ नेता विश्वनाथ जायसवाल के आवास पर रुके। इस मौके पर सुनील जायसवाल, हरेंद्र यादव, राजेश उपाध्याय आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें